जनकपुरी सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति गिरफ्तार

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी में बाइक सवार की गड्ढे में गिरकर मौत मामले में पुलिस दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सबकॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में गुरुवार देर रात गिरने से कमल की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद घटनास्थल जनकपुरी पहुंचकर जायजा लिए।कमल मौत मामले में बीते दिन शुक्रवार को भी कार्रवाई की गई थी। संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया गया था और एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबकॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। उन्होंने कहा किसभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार सड़क को सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा, ताकी लोगों को कम से कम असुविधा हो।

बाइक से घर लौटते समय हुआ था हादसा

कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में कार्यरत था। जब वह लौट रहा था तब अचानक जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।