विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में चल रहा था इलाज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। सोमवार सुबह उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। परिवार के मुताबिक हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। परिवार ने बताया कि वे पिछले दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात उनके निधन की खबर आई थी। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी निधन संबंधी पोस्ट शेयर की थी, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। इसके बाद जाकिर के भतीजे आमिल ऑलिया ने इस खबर का खंडन किया था, लेकिन सोमवार सुबह उनके परिवार ने निधन की पुष्टि कर दी है। परिवार ने जाकिर की मौत की पुष्टि करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की है।

👉 यह भी पढ़ें:

उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था। जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड‘ लॉन्च किया था। साल 1999 में उन्हें ‘यूएस नेशनल एंडॉमेंट फॉर द आर्ट्स‘ ने नेशनल हेरिटेज फेलोशिप से सम्मानित किया था, इसके बाद उस्ताद जाकिर हुसैन को भारतीय शास्त्रीय संगीत के ग्लोबल एंबेसडर के रूप में मान्यता मिली।

अमिताभ बच्चन सहित कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सोनाली बेंद्रे, रणवीर सिंह सहित तमाम सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर महान तबला विशेषज्ञ को श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा- एक बहुत दुखद दिन। इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी और लिखा–एक प्रतिभा .. एक बेजोड़ उस्ताद …एक अपूरणीय क्षति …जाकिर हुसैन .. .हमें छोड़कर चले गए …। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने उस्ताद जाकिर हुसैन को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। तबलावादक की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने उनके जाने का गम साझा किया। वहीं करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा–संगीत के दिग्गज को सलाम, जो विश्व संगीत की दुनिया में अपनी खाली जगह छोड़ गए। एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा–जाकिर हुसैन साहब की अपूरणीय क्षति भारत और वैश्विक संगीत समुदाय के लिए एक झटका है। अभिनेता जावेद जाफरी ने एक्स पर लिखा–वह व्यक्ति जो कभी भी बीट नहीं छोड़ता था, उसे अपने दिल की धड़कन छोड़नी पड़ी। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन के साथ अपनी और रणधीर कपूर की एक तस्वीर साझा की करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।