श्रीनगर। हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इस पर कांग्रेस के सहयोगी और जम्मू–कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि ईवीएम पर कांग्रेस रोना बंद करे। ऐसा नहीं हो सकता कि जब आप चुनाव जीतते हैं तो परिणाम स्वीकार है और हारते हैं तो ईवीएम दोषी है।
उमर अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब इसी ईवीएम के इस्तेमाल से संसद में आपके (कांग्रेस) 100 से ज्यादा सदस्य पहुंच जाते हैं और आप इसे अपनी पार्टी के लिए जीत का जश्न मनाते हैं। ऐसे में कुछ महीने बाद आप पलटकर यह नहीं कह सकते कि हमें ये ईवीएम पसंद नहीं हैं क्योंकि अब चुनाव के परिणाम उस तरह नहीं आ रहे हैं जैसा हम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर ना करें, लेकिन जो सही है वो सही है। उमर ने कहा कि वो गठबंधन सहयोगी के प्रति निष्ठा के बजाय सिद्धांतों के आधार पर बोलते हैं। उमर ने कहा कि अगर पार्टियों को मतदान तंत्र पर भरोसा नहीं है तो उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा अगर आपको ईवीएम से दिक्कत है, तो उसे लेकर आपका रुख एक जैसा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, चुनाव मशीन वही रहती हैं और दलों को अपनी हार के लिए एक आसान बहाने के रूप में इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक दिन मतदाता आपको चुनते हैं, दूसरे दिन आपको नहीं चुनते। उमर ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बावजूद सितंबर के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के बहुमत हासिल करने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा मैंने कभी मशीनों को दोष नहीं दिया. जो भी नतीजे आए उसे स्वीकार किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार



