यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में दिया बयान-संभल में 1947 से अब तक 209 हिंदुओं को मारा गया

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल में हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगी ने कहा कि संभल में 1947 से माहौल खराब करना शुरू किया गया। यहां 1947 से अब तक 209 हिंदुओ मारा गया, इनके लिए किसी ने संवेदना नहीं प्रकट की।

सीएण योगी ने विधानसभा में संभल, बहराइच मामले पर कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 से लेकर अब तक 97 से लेकर 99 प्रतिशत तक साम्प्रदायिक हिंसा में कमी आई है। संभल में कैसे माहौल खराब किया गया, इसका इतिहास 1947 से शुरू किया गया। 1947 में 1 मौत, 1948 में 6 लोग ,1958 1962 में दंगे हुए। 1976 में 5 मौत हुई। 1978 में 184 हिंदुओ की सामूहिक रूप से हत्या हुई। 1980 में दंगे हुए, 1982 में दंगे हुए, 1986 में 4 लोग मारे गए। 1996 में 2 मौत हुई। यह लगातार सिलसिला चलता रहा। इस तरह 1947 से अबतक 209 हिंदुओ की मौत हुई है।

संभल में सर्वे को लेकर सीएम ने कहा कि न्यायपालिका के आदेश पर सर्वे हो रहा है क्यों गुमराह कर रहे हो आप? जय श्री राम किसी ने बोल दिया तो क्यों चिढ़े। ये चिढ़ाने वाला नारा नहीं है। राम राम तो पश्चिम में हमारे यहाँ अभिवादन है। उन्होंने कहा कि अपनी रुचि और अपने एजेंडे के रूप में ही विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया। सीएम ने एनसीबी के आंकड़े के आधार पर दावा किया कि 2012 से 2017 तक प्रदेश में 817 दंगे हुए 192 लोगो की मृत्यु हुए। 207 से 2011 बीच 616 साम्प्रदायिक घटनाएं हुई, जिनमे 121 मौत हुई। सीएम योगी ने कहा कि कि जिन्होंने भी पत्थरबाजी की है, वो नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया कि बिना साक्ष्य के किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related