ईडी के शिकंजे में अब गोलू अग्निहोत्री के करीबी, 24 ठिकानों पर कार्रवाई, परत-दर-परत खुल रहे हैं राज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री को ईडी ने पूरी तरह अपने शिकंजे में कर रखा है। अब ईडी के निशाने पर उसके करीबी हैं। एक साथ 24 स्थानों पर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि इसमें साढे चार करोड़ नकद के साथ ही अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा ईडी ने सोने-चांदी के साथ ही कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार गोलू अग्निहोत्री के अलावा इंदौर के ही विपुल अग्रवाल और तरुण श्रीवास्तव सहित 24 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। लसूड़िया इलाके की सिंगापुर टाउनशिप में सर्चिंग के दौरान तरुण श्रीवास्तव के बंगले से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रियांकुश की टीम तरुण श्रीवास्तव के घर सिंगापुर टाउनशिप में भी सर्चिंग कर रही है। तरुण के विरुद्ध फेमा, क्रॉस बार्डर इंटरनेशनल कनेक्शन, हवाला, बैटिंग और डिब्बा कारोबार की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक टीम को तरुण के घर से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच कारतूस मिले हैं। इस मामले में मंगलवार देर रात लसुड़िया पुलिस ने तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तरुण फिलहाल मुंबई में है, ईडी पत्नी और भाई से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा ईडी ने लसूड़िया में अंकित और जानकी नगर में विनोद मित्तल के घर भी जांच की है। बताया जाता है कि ईडी की एक टीम सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप के एक फ्लैट में भी जांच के लिए गई है। ईडी अब गोलू के सभी परिचितों को जांच के घेरे में ले चुकी है।

दुबई के बाद अब पाकिस्तान कनेक्शन भी आया सामने

सूत्रों के अनुसार ईडी कोपता चला है कि गोलू खुद की क्रिप्टो करेंसी लाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने दुबई में अपने परिचितों और कर्मचारियों के नाम से कुछ कंपनियां रजिस्टर्ड कराई हैं। सूत्र बता रहे हैं कि ईडी गोलू के पांच साल का डेटा तैयार कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहां-कहां निवेश किया है और इसके लिए पैसा कहां से आया। गोलू के मुंबई, पुणे स्थित ऑफिस और पार्टनर की भी जांच की जा रही है। दुबई में तो गोलू सक्रिय था ही अब ईडी को गोलू के किसी पाकिस्तान कनेक्शन की भी जानकारी मिली है। फिलहाल एजेंसी हर पहलू से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।