भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप है क्या? — ओवैसी केंद्र पर जमकर बरसे

Date:

भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप है क्या? — ओवैसी केंद्र पर जमकर बरसे

👉 यह भी पढ़ें:

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि आखिर भारत का पेट्रोलियम मंत्री कौन है—डोनाल्ड ट्रंप या हरदीप सिंह पुरी?

एक सभा में ओवैसी ने ट्रंप के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ओवैसी ने कहा, अमेरिका में बैठा एक गोरी चमड़ी वाला इंसान हमें धमकी दे रहा है कि अगर हमने रूस से तेल खरीदा तो 25 प्रतिशत टैक्स लगाएगा।

ओवैसी ने आर्थिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा तो इसका सीधा फायदा चीन को होगा, जो सारा सस्ता तेल खरीद लेगा। ‘नयारा’ कंपनी का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि यह एक रूसी कंपनी है—अगर वह भारत में तेल लाएगी तो क्या ट्रंप उस पर भी टैरिफ लगाएंगे?

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर भारत (BRICS देशों के संदर्भ में) डॉलर के बजाय अपनी मुद्रा को बढ़ावा देता है या रूस से तेल खरीदता है, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। ओवैसी ने इस बयान को भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।