0:00
0:00 left
बीपीएससी विवाद पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सरकार की प्रतिक्रिया पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की है।जस्वी ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उनकी भूमिका केवल सत्ता में बने रहने तक सीमित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ रिटायर्ड अफसरों और नेताओं के इशारों पर चल रही है, जो केवल अपने फायदे के लिए फैसले ले रहे हैं। कम्युनिकेशन का अभाव: तेजस्वी ने कहा कि सरकार में संवाद की पूरी तरह से कमी है और नीतीश कुमार को सत्ता के लिए “कैद” कर लिया गया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर परीक्षा रद्द करने की की थी। परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का हवाला देते हुए तेजस्वी ने इसे छात्रों के अधिकारों का हनन बताया।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव-अब नहीं बचेगी जदयू, भाजपा ने सीएम को हाईजैक किया
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट



