नववर्ष 2025: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, उज्जवल भविष्य का किया आह्वान

Date:

नववर्ष 2025: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, उज्जवल भविष्य का किया आह्वान

देशभर में नए साल 2025 का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग बीते साल को अलविदा कहकर एक दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

देशभर में मनाया जा रहा नए साल का जश्न, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी  शुभकामनाएं | Times Now Navbharat

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष नए अवसर, सफलता और अनंत खुशी लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

New Year 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए एक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, “वर्ष 2025 सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकरण करें।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related