इंडिया गठबंधन में दरार? संजय राउत ने कांग्रेस को दी चेतावनी

Date:

इंडिया गठबंधन में दरार? संजय राउत ने कांग्रेस को दी चेतावनी

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि अगर यह गठबंधन एक बार टूट गया, तो इसे दोबारा बनाना मुश्किल होगा। उमर अब्दुल्लाह के बयान से सहमति जताते हुए राउत ने कहा कि लोकसभा चुनावों में गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद से कोई भी बैठक नहीं हुई है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह इसे जिंदा रखे। राउत ने गठबंधन के भीतर संवाद की कमी पर चिंता जताई और कहा कि कई नेताओं जैसे तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, उमर अब्दुल्लाह, और ममता बनर्जी के मन में भी गठबंधन के वजूद को लेकर शंका है।

राउत ने कांग्रेस को साफ शब्दों में चेतावनी दी, अगर यह गठबंधन अब नहीं चला तो फिर कभी नहीं बनेगा। कांग्रेस को तय करना होगा कि वे गठबंधन को लेकर क्या चाहते हैं। अगर इसे खत्म करना है, तो इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दें ताकि हम अपना रास्ता चुन सकें।

गौरतलब है कि इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने भी इंडिया गठबंधन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।