अब ‘साबू’ के लिए लगे ‘चाचा चौधरी’, इंदौर भाजपा नगर एवं जिला अध्यक्ष चुनाव में फिर नया पेंच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश में भाजपा ने काफी मशक्कत के बाद अब तक 56 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, लेकिन इंदौर का पेंच अभी भी उलझा हुआ है। हर हाल में जिला एवं नगर के दोनों पदों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गुट कब्जा करना चाहता है, इसीलिए यह मामला सुलझ नहीं पा रहा। गुरुवार को जिले का नाम लगभग तय हो गया था और नगर को लेकर खींचतान जारी थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि ‘चाचा चौधरी’ ने अपने परम शिष्य ‘साबू’ का नाम आगे बढ़ा दिया है।

उल्लेखनीय है कि दो नंबर खेमे से पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर अध्यक्ष के लिए दीपक जैन टीनू का नाम आगे बढ़ाया था, लेकिन अपने ही गुट के नेताओं के जबरदस्त विरोध के बाद सुमित मिश्रा के लिए अड़ गए। विधायक रमेश मेंदोला सहित कई अन्य नेता भी मिश्रा के नाम पर राजी हैं। सूत्र बताते हैं कि दो नंबर खेमे ने ही अब मामला ज्यादा उलझता देख पूर्व विधायक जीतू जिराती का नाम आगे कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से जीतू जिराती की मुलाकात और बात भी करा दी गई है। यह भी बताया जा रहा है कि जिराती पहले प्रदेश संगठन छोड़कर इंदौर आने को राजी नहीं थे, लेकिन उन्हें मना लिया गया है। दरअसल मंत्री खेमा चाहता है कि टीनू जैन और सुमित मिश्रा को लेकर अपने ही नेताओं में चल रही नाराजगी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय जिराती को अध्यक्ष बनाना होगा। वैसे भी जिराती राऊ विधानसभा के लिए फिर से कोशिश में लगे ही हैं, ऐसे में नगर अध्यक्ष का पद उनके लिए और सहायक होगा।

👉 यह भी पढ़ें:

जिले और नगर दोनों एक साथ होंगे घोषित

मंत्री गुट हर हाल में जिला और नगर दोनों ही पदों पर कब्जा चाहता है। इसके लिए ही दिल्ली तक वरिष्ठ नेताओं तक बात पहुंचाई गई। चूंकि जिले में दूसरे मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य विधायक मामला उलझा रहे थे, इसलिए वीटो पावर लगाने की कोशिश भी हुई। बताया जाता है कि जिले का मामला लगभग तय है, लेकिन मंत्री गुट इस बात पर अड़ा हुआ है कि दोनों के नाम की घोषणा एक साथ हो। मंत्री गुट चाहता है कि अगर किसी कारण से जिले का मामला बिगड़ जाए तो नगर में संभाल लिया जाए, इसलिए एक साथ नाम घोषित होना जरूरी है।

एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश

जीतू जिराती का नाम बढ़ाकर मंत्री गुट एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश कर रहा है। वैसे जिराती हैं तो मंत्री खेमे के ही, लेकिन विभिन्न पदों पर रहने के अनुभव के कारण वे सबको साधने की ताकत रखते हैं। सब से बनाकर चलने की आदत के कारण ही दूसरे खेमे के विधायक और नेता भी उनका खुलकर विरोध नहीं करते। वर्तमान में जो भी नाम चल रहे हैं, उनसे अनुभवी होने के कारण दो नंबर खेमे में भी टीनू या मिश्रा की तरह जिराती का विरोध नहीं होगा। मंत्री गुट ने इसीलिए काफी सोच-समझकर जिराती का नाम आगे बढ़ाया है। अब अगर नया कोई पेंच न फंसा तो ‘चाचा चौधरी’ और ‘साबू’ की जोड़ी फिर से इंदौर में दिखाई देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।