छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक 20 नक्सली किए ढेर, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अंतिम सांस ले रहा नक्सलवाद

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में करीब 20 नक्सलियों के ढेर होने की सूचना है। आधिकारिक तौर पर अब तक 16 नक्सली मारे जाने की खबर है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।

गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए थे वहीं एक जवान भी घायल हुआ था। आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा के अनुसार गरियाबंद मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया

गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 16 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

अमित शाह ने एक्स पर दी जानकारी

गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशाछत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में कई नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।