योगी और औवेसी ने बदला दिल्ली का चुनावी माहौल, धर्म के नाम पर क्या होगा वोटों का ध्रुवीकरण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में सभी दल पूरी ताकत से जुट गए हैं। भाजपा जहां दिल्ली की गद्दी हथियाने के लिए हर कोशिश कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता पाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। इन सबके बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री से चुनावी माहौल बदल रहा है। क्या ये दोनों धार्मिक रूप से वोटों का ध्रुवीकरण कर पाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के करोल बाग से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। योगी के बंटेंगे तो कटेंगे नारे ने महाराष्ट्र में भी चुनावी माहौल बदल दिया था। योगी ने अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और हिंदू वोट बैंक को साधने की पूरी कोशिश की। योगी ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली को धर्म के आधार पर बांटने वालों से सावधान रहना होगा।हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलती है। योगी के भाषण से साफ जाहिर है कि इस चुनाव में भी हिन्दुत्व का मुद्दा हावी रहेगा।

मुसलमानों की हक की बात कह रहे ओवैसी

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी दिल्ली में अपनी रैली की। दिल्ली में लगे पोस्टर ओवैसी के एजेंडे को स्पष्ट कर रहे हैं। एक पोस्टर में आरोपी शिफा–उर–रहमान को निर्दोष बताया गया, जिसमें लिखा था कि निर्दोष का साथ निभाना है, हकदार को हक दिलाना है। ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली के मुसलमानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हमारी पार्टी मैदान में है। धर्म के आधार पर बांटने की साजिशों को नाकाम करना होगा।

मुस्लिम वोट पाने में जुटे तीन दल

दिल्ली में मुस्लिम वोटबैंक की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। दिल्ली की करीब 13% आबादी मुस्लिम है, जो 9 विधानसभा सीटों पर निर्णायक मानी जाती है। पिछले चुनावों में यह वोट आम आदमी के पक्ष में जाते दिखे, लेकिन इस बार कांग्रेस और ओवैसी भी इसे अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। ओवैसी ने मुस्लिम सेंटिमेंट्स को भुनाने के लिए दंगों के आरोपियों को टिकट दिया और अब उनके लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैलियों के जरिए इस वोटबैंक को साधने की रणनीति अपनाई है। मुस्लिम वोट पर दावा करने वाले आप, कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच खींचतान ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इस बार मुसलमानों के वोट बंटेंगे? अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।