दिल्ली में बोले गृह मंत्री अमित शाह-आप का मतलब अवैध आमदनीवाली पार्टी, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के नरेला में रविवार को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि इन्होंने झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। आप का मतलब है– अवैध आमदनी वाली पार्टी। दिल्ली के पैसों से ये पंजाब, गुजरात, गोवा का चुनाव लड़ते हैं।

शाह ने कहा कि इन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा, हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया। शाह ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर अपनी टिप्पणियों से दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचलियों का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही आप की निगरानी में राजधानी में कुशासन का भी आरोप लगाया।

8 फरवरी को केजरीवाल के कुशासन का अंत

शाह ने कहा कि केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को होगा। केजरीवाल के शासन के दौरान दिल्ली बद से बदतर हो गई। 10 साल में, देश के कई राज्य जहां पर डबल इंजन की सरकार बनी, वो कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है। आप ने न केवल अव्यवस्थाएं फैलाई बल्कि हमारे पूर्वांचलियों का अपमान भी किया है। ये कहते हैं कि पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं। अरविंद केजरीवाल क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए मेरे भाई–बहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है? उन्होंने दिल्ली शराब घोटाला, टैंकर घोटाला समेत कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल को घेरा।

शराब घोटाले को लेकर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उल्टे, उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया। केजरीवाल सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का घपला किया है। यमुना नदी के सफाई को लेकर भी केजरीवाल ने बड़े–बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में लगी आग से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। जांच जारी है।

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले- अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें, वरना जेल जाएंगे

लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें। उन्होंने शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक दर्जा देने का भी वादा किया।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 की मौत, 15 झुलसे

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 लोगों की मौत हुई और 15 झुलसे। तेज हवा से टेंट बिजली तारों को छू गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की खबर की पुष्टि नहीं हुई। बेंगलुरु और मुंबई में ऐसे मामले दर्ज हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव-दास से पूछा, ‘परमिशन नहीं थी तो जंतर-मंतर क्यों गए?’

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, तो वे वहां क्यों गए। अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दी।

उन्नाव में बक्सा कांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से कर दी हत्या

उन्नाव में बक्सा कांड में पत्नी और प्रेमी ने पति की सिलबट्टे से हत्या की। शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अहिरवार के ट्रांसफर पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक अजय विश्नोई, जमकर हुए ट्रोल

मध्य प्रदेश में IAS राम प्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम आयुक्त पद पर हुआ। भाजपा विधायक अजय विश्नोई की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा।

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट घोषित

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर पुलिस कंपनी की रिलीज डेट का ऐलान। फिल्म 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में।

CM मोहन यादव ने स्कूल विस्तार का ऐलान, 20000 नई भर्तियों का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में स्कूल विस्तार और शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20000 नई भर्तियों की योजना घोषित की है। इसका उद्देश्य शिक्षा गुणवत्ता सुधारना है।

SBI के 3,897 ग्राहकों के डेटा लीक, नाम-मोबाइल-पता डार्क वेब पर हुआ एक्सपोज़

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर एक्सपोज़ हुआ। बैंक ने जांच और सुरक्षा बढ़ाई है।