मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल, सेंसेक्स 416 अंक ऊपर, निफ्टी में 106 अंकों की तेजी, अडाणी ग्रुप के शेयर उछले

Date:

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में भी मंगल दिख रहा है। 28 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शानदार शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 416.09 अंकों (0.55%) की तेजी के साथ 75,782.26 पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह निफ्टी 50 भी 106.30 अंकों (0.47%) की तेजी के साथ 22,935.45 पर पहुंच गया था।

पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त में रहा। इसके अलावा, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में दिखे। निफ्टी बैंक 518.15 अंकों की बढ़त के साथ 1.08% ऊपर 48,582.80 पर खुला. निफ्टी मिडकैप 100 में 212.85 अंकों यानी 0.41% की तेजी दिखी और यह 52,008.75 पर खुला। इसी तरह निफ्टी मिडकैप 50 ने 46.80 अंकों की बढ़त के साथ 0.32% की तेजी के साथ 14,473.85 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी स्मॉलकैप 50 भी 11.40 अंकों यानी 0.15% की बढ़त के साथ 7,789.30 पर ट्रेड कर रहा था। बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी से बाजार में मजबूती नजर आई। कारोबार की शुरुआत में एक्सिस बैंक 1.74% बढ़कर 964 रुपये पर पहुंचा और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रहा। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.3-1.5% की तेजी रही। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व के शेयर भी 1% से अधिक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

फायदे-नुकसान वाले शेयर

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल थे। अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर नीचे रहे। निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक शामिल थे। सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, सिप्ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ग्रासिम के शेयर नुकसान में रहे। अडाणी ग्रुप के सभी शेयर आज हरे निशान पर बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, और सीमेंट कंपनी एसीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पावर, अडाणी विल्मर भी तेजी के साथ कारोबार करते दिखे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।

लोगों के स्वास्थ्य से खेल रहा सयाजी होटल, जो नमूने फेल हुए उनसे शरीर को बड़ा नुकसान

सयाजी होटल इंदौर में खराब खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य खतरे में। 8 में से 5 नमूने फेल हुए।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।