चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका: हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जमानत पर फैसला 16 फरवरी को
चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- Rajpal Yadav की संपत्ति होगी नीलाम, बैंक ने चिपकाया नोटिस, 16 करोड़ के कर्ज का है मामला
- TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज तीन बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति
- Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजली को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सफदरजंग अस्पताल में ही होगा इलाज, मिलने की अनुमति रहेगी
सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाते हुए कहा, “हमने आपको दो दर्जन से अधिक मौके दिए।” कोर्ट ने शिकायतकर्ता पक्ष से भी जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा।
अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “आप जेल इसलिए गए हैं क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया।” कोर्ट ने यह भी कहा कि सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं है। अदालत ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं किया गया और दोबारा आदेश के बाद ही सरेंडर किया गया।
अब इस हाई-प्रोफाइल मामले पर अंतिम फैसला 16 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई में सामने आ सकता है।



