सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहा पुअर लेडी, भड़की भाजपा ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया

Date:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के बजट सत्र के पहले अपना संबोधन दिया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि वे (राष्ट्रपति) पुअर लेडी (बेचारी महिला) हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं। इसके बाद भाजपा ने सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा और इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी आपस में ही बात कर रहे थे। राहुल ने अपनी मां से सवाल के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरानी चीजों को ही रिपीट कर रही थीं। इसके बाद सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। वो पुअर लेडी हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं।

भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा ने बताया आदिवासी विरोधी बयान
अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए पुअर शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीबविरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।

पात्रा ने कहा-सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि वह बारबार लॉन्च नहीं हो पाते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तापसी पन्नू और विजय वर्मा का ओटीटी पर बड़ा धमाका, ‘अस्सी’ के साथ ‘मटका किंग’ भी कर रही है लोगों के दिलों पर राज

इंदौर। ओटीटी पर आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को दो नई फिल्में रिलीज हो गई है। एक ही तापसी पन्नू की अस्सी और दूसरी...