सोनिया गाधी के बाद अब बेटे राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भड़के

Date:

नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी और पप्पू यादव को विशेषाधिकार का नोटिस भेजा था। अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की जा सकती है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर राहुल गांधी खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। गोड्डा के बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने न केवल बेशर्मी से अपने भाषण में ऐतिहासिक और वास्तविक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा बल्कि हमारे देश का उपहास करने और हमारे गणराज्य की प्रतिष्ठा को कम करने का भी प्रयास किया’। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी राहुल गांधी पर भड़के

चीन के मामले पर राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 03 फरवरी 2025 को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति पर सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए। सेना प्रमुख की टिप्पणी में केवल दोनों पक्षों द्वारा पारंपरिक गश्त में व्यवधान का उल्लेख था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में हुई सैन्य वापसी के हिस्से के रूप में इन प्रथाओं को उनके पारंपरिक स्वरूप में बहाल किया गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सेना प्रमुख के लिए कहे गए शब्द कभी भी उनके द्वारा नहीं बोले गए थे। यह बहुत खेद की बात है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय हित के मामलों पर गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं। अगर कोई भारतीय क्षेत्र है जिस पर चीन ने कब्जा किया है तो वह 1962 के युद्ध के परिणामस्वरूप अक्साई चीन में 38,000 वर्ग किमी और 1963 में पाकिस्तान द्वारा चीन को अवैध रूप से सौंपे गए 5,180 वर्ग किमी क्षेत्र हैं। राहुल गांधी हमारे इतिहास के इस चरण के बारे में आत्मनिरीक्षण करने पर विचार कर सकते हैं।

चीन को लेकर राहुल ने दिया था बयान

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मैन्युफैक्चरिंग का काम चीनी कंपनियों को दे दिया गया है। उन्होंने मोबाइल फोन हाथ में हिलाते हुए कहा कि ये मेड इंडिया नहीं बल्कि असेंबल्ड इन इंडिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संघर्ष की स्थिति में देश चीन में निर्मित घटकों पर निर्भर रहेगा। चीन भारत के अंदर बैठा है क्योंकि मेक इन इंडिया तो फेल हो गया। प्रधानमंत्री ने इस बात का खंडन किया है और सेना ने प्रधानमंत्री का खंडन किया है कि चीन हमारे इलाके के 4000 वर्ग किलोमीटर पर बैठा है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि ये गंभीर मामला है, ऐसे मनचाही बात नहीं बोल सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।