कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बॉर्डर के जरिए भारत में तस्करी के लिए घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बुधवार की सुबह बॉर्डर पर गश्त कर रही बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। इसमें जिसमें एक जवान घायल हो गया। घुसपैठिये भारी संख्या में लाठी–डंडे लेकर आए थे और उनके पास वायर कटर भी था। जब बीएसएफ जवानों ने उन्हें ललकारा तो रुकने की बजाय उन्होंने तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया।
बताया जाता है कि बांग्लादेशियों ने दक्षिण दिनाजपुर के पास मलिकपुर गांव में तस्करी या डकैती का प्रयास किया। जब बीएसएफ जवानों ने उन्हें भारतीय सीमा में घुसते देखा तो रुकने के लिए कहा, लेकिन रुकने की बजाय घुसपैठियों ने जवानों पर ही हमला कर दिया। बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गैर घातक गोला–बारूद से गोलीबारी की, लेकिन वे रुके नहीं और बीएसएफ पार्टी को घेर लिया। बदमाशों ने बीएसएफ कर्मी का डब्ल्यूपीएन छीनने की कोशिश की और हाथापाई में बीएसएफ कर्मी को चोटें आईं। जान पर खतरा भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में बांग्लादेशी बदमाशों पर गोली चलाई, इसके बाद वे भाग गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Sheikh Hasina : बांग्लादेश छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया के सामने वर्चुअल रूप से आईं शेख हसीना, कही देश लौटने की बात
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन
- आसनसोल में भड़का बवाल, पुलिस चौकी पर हमला और जमकर तोड़फोड़
गोलीबारी के बाद आस–पास घना कोहरा छा गया था। बाद में जब इलाके की तलाशी ली गई, इस दौरान एक बांग्लादेशी बदमाश घायल मिला। उस बांग्लादेशी को बीएसएफ द्वारा तुरंत इलाज के लिए गंगारामपुर अस्पताल ले जाया गया। मौके से लाठियां, वायर कटर अदि बरामद किया गया है। इस घटना में एक जवान भी घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। बांग्लादेशी घुसपैठिए लगातार भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते रहते हैं।



