जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट, एक कैप्टन और एक जवान शहीद, एक जवान घायल

Date:

श्रीनगर। जम्मूकश्मीर के अखनूर सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट के पास मंगलवार शाम आईईडी विस्फोट में सेना के एक कैप्टन और एक जवान शहीद हो गए। घटना के सम सेना का एक गश्ती दल रूटीन पेट्रोलिंग पर था।

सेना को संदेह है कि यह विस्फोट आतंकवादियों द्वारा किया गया है। इलाके में सेना के जवान ने तलाशी अभियान शुरू कर दी है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पोस्ट में कहा है कि अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ पर गश्त के दौरान संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट की सूचना मिली, जिसके परिणामस्वरूप दो जवान शहीद हो गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट को शाम के करीब 5:30 बजे हुआ है। विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इस घटना में घायल सैनिक की हालत गंभीर है।

इससे पहले 9 दिसंबर 2024 को जम्मू के पुंछ में विस्फोट हुआ था, जिसमें सेना का एक जवान हवलदार वी. सुब्बैया वरिकुंटा शहीद हो गए थे। यह विस्फोट पुंछ के थानेदार टेकरी में गश्त के दौरान ही हुआ था। पिछले साल अक्टूबर भी कुपवाड़ा में एक खदान में धमाका हुआ था, जिसमें सेना के 2 जवान घायल हो गए थे।

अखनूर सेक्टर में मिला था मोर्टार शेल

जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को एक मोर्टार शेल मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे मोर्टार शेल देखा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया।

पाकिस्तान ने किया था स्नाइपर हमला

बता दें कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी। सोमवार को केरी सेक्टर में भारतीय सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद अब नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया। इसमें गोली लगने से गश्ती दल का एक जवान घायल हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।आठ फरवरी को भी पाकिस्तानी सेना ने गश्त कर रहे भारतीय जवानों पर गोलीबारी की थी। मुंहतोड़ जवाब दिए जाने पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।