भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए तैयार हो रहा इंदौर, उद्योगपतियों के प्राइवेट प्लेन भी यहीं उतरेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में इंदौर भी जुटा है। समिट में आने वाले उद्योपतियों के प्राइवेट प्लेन भी इंदौर में ही उतरेंगे। इसकी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। आज इंदौर के रेसीडेंसी सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और उद्योगपतियों की संयुक्त कार्यशाला इंदौर संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उद्योगपतियों को आमंत्रित करते हुए उनसे आग्रह किया गया कि वे बड़ी संख्या में इस समिट में भाग लें और अधिक से अधिक निवेश करें।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इन्वेस्ट समिट औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने का एक शानदार प्रयास है। उन्होंने आईटी, माइक्रो चिप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेक्टर को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता जताई और कहा कि इनके लिए अलग से भी एक समिट आयोजित की जा सकती है। उन्होंने निवेशकों को हर प्रकार की सहायता देने के लिए परामर्शदाता और सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने मेट्रोपॉलिटिन एरिया पर मांगे सुझाव

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इंदौर में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और यह औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त स्थान है। उन्होंने क्षेत्रीय विकास और निवेश योजना (मेट्रोपॉलिटिन एरिया) के बारे में भी जानकारी दी और उद्योगपतियों के सुझाव मांगे। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप बनाई जा रही है, जिससे इंदौर और उज्जैन संभाग को मिलाकर एक सुव्यवस्थित और समग्र विकास की रणनीति तैयार की जा सके। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश में विभिन्न आर्थिक मापदंडों, सड़क और वायुमार्ग की कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक हब, प्रस्तावित कॉरिडोर्स, मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम, पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों, इंदौर के औद्योगिक परिदृश्य, यहां उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी दी गई।

मंत्री बोलेएमपी में निवेश के लिए अच्छा माहौल

कार्यशाला में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित भारतविकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में तेजी से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। निवेश के लिए अच्छा वातावरण है। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि, वे इन्वेस्ट समिट में भाग ले और अधिक से अधिक निवेश करें। राज्य शासन द्वारा उन्हें सभी तरह की मदद दी जाएगी। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

तेजी से भूमि आवंटन करने की अपील

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को लेकर भी उद्योगपतियों ने सरकार से तेजी से भूमि आवंटन करने की अपील की। उनका कहना है कि, कई कंपनियां विस्तार करना चाहती हैं, लेकिन जमीन की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके अलावा, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार से इंडस्ट्रियल प्रमोशन पॉलिसी में सुधार की मांग की गई। जिसमें सब्सिडी और टैक्स से जुड़े प्रावधानों में राहत देने की बात कही गई। होटल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिया कि, मध्य प्रदेश में पर्यटन उत्सवों की तारीखें पहले से तय की जाएं, ताकि देशविदेश से पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।