नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, हादसे से सबक लेते हुए बढ़ती भीड़ देख लिया फैसला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार से एक सप्ताह के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। स्टेशन प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि स्टेशन के काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की कंपनी तैनात कर दी गई है। मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की एक कंपनी को भी रेलवे की सुरक्षा में लगाया है।

सुरक्षा बलों के हवाले स्टेशन परिसर

स्टेशन पर हादसे के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा बलों की कंपनी तैनात है। मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीईएसएफ की एक कंपनी को भी तैनात किया गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां तैनात की गई है। 80 जवानों की मेट्रो पुलिस की एक कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर व एक एसीपी मेट्रो से तैनात किए गए हैं। रेलवे पुलिस व जीआरपी के अलग से जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही रेलवे पुलिस के आठ से 10 थानाध्यक्षों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के आसपास के थानाध्यक्षों को भी तैनात किया गया है।

हर प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज पर एक कंपनी

हर प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज व बाहर एक-एक कंपनी तैनात की गई है। कंपनी में 80 से 85 जवान होते हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन के बाहर व सड़क पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों को रेलवे स्टेशन के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। रेलवे पुलिस अधिकारियों के अुनसार, कुंभ जाने के लिए प्लेटफार्म 12, 13 और 14 नंबर से ट्रेनें जा रही हैं। ऐसे में इन प्लेटफार्म पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अतिरिक्त कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्यिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा महाकुंभ के श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं’ बूथ लगाए गए हैं। साथ ही टिकट कलेक्टरों, हेड टिकट कलेक्टरों सहित आरपीएफ और वाणिज्यिक कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती लगातार जरूरत के हिसाब से की जा रही है। जहां भी भीड़ बढ़ती है, वे इसे नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।