राजस्व मामलों में लापरवाही पर इंदौर कलेक्टर ने तीन पटवारियों को किया सस्पेंड, समय पर प्रकरण निराकरण के दिए निर्देश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर शनिवार को महू क्षेत्र के दो पटवारियों और देपालपुर क्षेत्र के एक पटवारी को निलंबित कर दिया। निलंबित पटवारियों में नागेंद्र ग्वाले और आकाशदीप भरकुंडिया (दोनों महू) और अर्चना सांवले (देपालपुर) शामिल हैं।

शनिवार को कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। इसमें तीनों पटवारियों की लापरवाही पता चली। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समय पर और आवेदकों की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए निराकरण किया जाएगा। इसके लिए सुशासन संवाद केंद्र की स्थापना की गई है, जो आवेदकों से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि का स्तर निर्धारित करेगा। इस केंद्र ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है।

पिछले छह महीनों में निराकृत किए गए सभी राजस्व प्रकरणों से संबंधित प्रत्येक आवेदक से जानकारी ली जाएगी, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी लगन, मेहनत, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।कलेक्टर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आवेदकों को परेशान नहीं होना पड़े। उनका काम सहजता के साथ पारदर्शी रूप से समय पर हो। यह भी पता किया जाएगा कि आवेदकों को किसी तरह की परेशानी तो नहीं हुई है।

नियमित होती मॉनिटरिंग

सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी–कर्मचारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन पर नियंत्रण भी रखें। उन्होंने डायवर्शन सहित अन्य राजस्व बकाया वसूली पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वित्तीय वर्ष के मात्र एक माह शेष है, लक्ष्य पूर्णता के लिए तेजी से काम करें। जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए उन्होंने विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम एक करोड़ रुपए की राजस्व वसूली की जाएं।

आवदेकों से लेंगे फीड बैक

कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय–सीमा में निराकृत किया जाए। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे कि आवेदकों को परेशान नहीं होना पड़े। उनका कार्य सहजता के साथ पारदर्शी रूप से समय पर हो। उन्हें अपने कार्यों के लिये भटकना नहीं पड़े। प्रत्येक आवेदक से आवेदन पर उनका फोन नंबर लिखवाया जाए। सुशासन संवाद केंद्र से इस फोन पर चर्चा कर फीडबैक और संतुष्टि का स्तर पता किया जाएगा। यह भी पता किया जाएगा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हुई है। आवेदकों के फीडबैक और संतुष्टि स्तर को पंजीबद्ध भी किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।