मध्यप्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा अडाणी ग्रुप, अन्य कंपनियों ने भी जताई भारी निवेश की इच्छा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल में आज से शुरू हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहले दिन मध्यप्रदेश में भारी निवेश की संभावना जताई है। अकेले अडाणी ग्रुप ही 1 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करने जा रहा है। अलग-कंपनियों, उद्योपतियों और सरकार के बीच रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 3 लाख 71 हजार 200 करोड़ के एमओयू हुए हैं।
अडाणी ग्रुप के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज बायोफ्यूल में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगी। हिंडाल्को ग्रुप सिंगरौली में 15 हजार करोड़ का प्लांट लगाने जा रहा है। अवादा ग्रुप ने 50 हजार करोड़ से 8000 मेगावाट का सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट लगाने की इच्छा जताई। वहीं, सागर ग्रुप टेक्सटाइल सेक्टर में ढाई हजार करोड़ का निवेश करेगा।
सीएम ने अडाणी से वन टू वन की चर्चा
उद्योगपति गौतम अडाणी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीआईएस समिट में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहल ने देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप मध्यप्रदेश में सीमेंट, सीवेज, खनन, स्मार्ट-मीटर और थर्मल-एनर्जी के क्षेत्रों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश कर रहा है। इससे 2030 तक राज्य में 1 लाख 20 हजार रोजगार सृजन होंगे।
ग्लोबल समिट में पहले दिन की सफलता
अडाणी ग्रुप- सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर, थर्मल एनर्जी में दिखाई दिलचस्पी अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे व अडाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडाणी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए हैं। गौतम अडाणी ने अपने वीडियो संदेश में कहा- हम मध्यप्रदेश में पंप स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर, थर्मल एनर्जी में एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे। इससे एमपी के एक लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
अवादा ग्रुप- मालवा, बुंदेलखंड में सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा-हम मध्यप्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। मध्यप्रदेश में ही 2013 में हमको पहली बार एशिया का सबसे लार्जेस्ट प्रोजेक्ट लगाने का मौका मिला था, जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। अवादा ग्रुप इससे 50 गुना बड़ा और 8000 मेगावाट का सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट मालवा, बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाएगा।
हिंडाल्को ग्रुप- सिंगरौली में लगेगा 15 हजार करोड़ का प्लांट हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा- मध्यप्रदेश में सिंगरौली एरिया में हमारा इन्वेस्टमेंट का प्लान है। हम मध्यप्रदेश में करीब 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट लगाने जा रहे हैं।
सागर ग्रुप- टेक्सटाइल सेक्टर में ढाई हजार करोड़ का निवेश सागर ग्रुप के सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा- टेक्सटाइल सेक्टर में हम सबसे मजबूती से आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सेक्टर में भारत को दुनियाभर में अग्रणी बनाने की बात कही है। हम इसी को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में ढाई हजार करोड़ का निवेश टेक्सटाइल सेक्टर में करेंगे।
शक्ति पंप- 50 साल से इंडस्ट्री, 120 देशों में एक्सपोर्ट शक्ति पंप के एमडी दिनेश पाटीदार ने कहा- मध्यप्रदेश की देश के अन्य राज्यों से अच्छी कनेक्टिविटी है। रेल और रोड नेटवर्क अच्छा है। यहां बिजली, पानी और लेबर की समस्या नहीं है। हम मध्यप्रदेश में पिछले 50 साल से इंडस्ट्री चला रहे हैं। दुनिया के 120 देशों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं।
पतंजलि ग्रुप-पतंजलि योगपीठ के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि मध्य प्रदेश में बहुत काम कर रहा है। जड़ी बूटियों के लिए हम काम कर रहे हैं। किसानों के साथ भी काम कर रही है। पांच लाख टन से जयादा सोया हम प्रदेश से खरीद चुके हैं। इसी तरह एक लाख टन से ज्यादा गेंहू की खरीदी करते हैं। उन्होंने बताया कि पंतजलि प्रदेश में फूड प्रोसेस के लिए पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने की योजना बना रहा है। वह एग्रीकल्चर हर्बल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।