👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
- CJP के संसद मार्च के बाद मचे बवाल से घबराई सरकार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे
- वाह रे सरकार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले, मानसून सत्र नहीं होता तो पता नहीं क्या करते
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में गुरुवार को आप विधायकों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा-भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पर कर दी। ऐसा दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ। आतिशी ने लिखा कि जय भी के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आप विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा।
उल्लेखनीय है कि सत्र के दूसरे दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण जारी था, तब आप के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे। इसके बाद स्पीकर ने वहां मौजूद सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था। यह निलंबन 28 फरवरी तक जारी रहेगा। अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है। परिसर में जाने की परमिशन न मिलने पर आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात करने वाले हैं।.
आतिशी ने की पुलिस से बहस
जब पुलिसकर्मियों ने विधायकों को रोका तो आतिशी ने पुलिसकर्मियों से उस आदेश की कॉपी की मांग की और पूछा, आप मुझे कागज दिखाइए। आप बोल रहे हैं, लेकिन आदेश कहां है? दिल्ली विधानसभा में मुझे कैसे नहीं घुसने देंगे? आतिशी ने कहा कि यह गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक है। किसी भी विधानसभा में चुने हुए विधायक को कभी नहीं रोका जाता। संसद में भी गांधी प्रतिमा के नीचे निलंबित होने पर भी विरोध होते हैं। आखिरकार हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं हो रही है।



