क्या मंत्रीजी को रास नहीं आई पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के मुंह से सीएम की तारीफ?

Date:

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मंच से पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सीएम डॉ.मोहन यादव की तारीफ कर गए। न केवल व्यवस्थाओं की बल्कि सरकार द्वारा की गई पहल और नीतियों की तारीफ भी हुई। भला, यह सब खुद को सीएम से कम नहीं समझने वाले एक मंत्रीजी को कैसे भाता। वह भी तब जब इस समिट में उनकी कोई पूछ-परख भी नहीं हुई। फिर क्या था मंत्री जी फितरत से बाज नहीं आए और आखिरी दम तक मंच लूटने की कोशिश करते रहे।

प्रदेश ही नहीं पूरे देश के भाजपा नेताओं को पता है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री से मत्रीजी के कैसे संबंध हैं। वरिष्ठ नेताओं को यह भी समझ नहीं आता कि चलो माना कि एक मुख्यमंत्री से नहीं बनी, लेकिन दूसरे से भी नहीं बन रही। वर्तमान मुख्यमंत्री कोई रबर स्टांप तो नहीं है। उन्हें प्रदेश का विकास करने के लिए ही चुना गया है, वे अपना काम कर रहे हैं। आपको तकलीफ सिर्फ इस बात की है कि आपकी मंशानुसार सुपर सीएम के तर्ज पर आपको कोई भाव नहीं दे रहा।

इससे पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन इंदौर में होता रहा है और इसमें स्थानीय नेता के नाते मंत्रीजी की ही चलती थी। लेकिन, इस बार मामला उल्टा हो गया। भोपाल में सबकुछ सीएम यादव की देखरेख में हुआ। ऐसे में मंत्रीजी की दखलअंदाजी का सवाल ही नहीं था। तैयारी तक बर्दाश्त कर लिया। आयोजन के पहले दिन पीएम मोदी ने मंच से सीएम यादव की जो झांकी जमाई कि आंखें चौंधिया गईं। अगले दिन गृह मंत्री अमित शाह थे। उन्होंने भी मंच से सीएम की झांकी जमा दी। भला यह कैसे बर्दाश्त होता, क्योंकि शाह को तो मंत्रीजी अपना खास बताते हैं। इसलिए आयोजन से सरपट भाग लिए।

गृह मंत्री जब भोपाल से जाने लगे तो जाहिर है कि प्रदेश के सभी बड़े नेताओं के बारे में पूछा। मंत्रीजी के बारे में भी पूछ डाला। पता चला कि श्रीमान मौके से निकल चुके हैं। फिर खबर पहुंचाई गई और खबर क्या पहुंची, मंत्रीजी ने अपने सभी मीडिया मित्रों को तुरंत खबर पहुंचा दी। ऐसा माहौल बना कि शाह ने शायद मंध्यप्रदेश में तख्तापलट के लिए मंत्रीजी को बुलवा लिया हो। स्टेट हैंगर पर गृह मंत्री शाह से प्रदेश के अधिकांश बड़े नेताओं ने बात की, लेकिन मंत्रीजी का फोटो इस तरह वायरल किया गया जैसे शाह इनसे पूछ रहे हों कि मोहन यादव ठीक काम कर रहे हैं या नहीं। आप कहो तो इन्हें हटाकर आपको सीएम बना देते हैं। खैर, इससे सीएम यादव का तो कुछ नहीं बिगड़ा, लेकिन मंत्रीजी की यह फितरत सबको समझ आ गई। इतना ही नहीं मंत्रीजी पूरे आयोजन में केंद्रीय मंत्रियों से अपनी नजदीकियां बताने से भी नहीं चूके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ये महिला आरक्षण बिल है ही नहीं, ये भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये बिल जब साल 2023 में इसी सदन में पास हो गया था, तो फिर अब तक क्यों लटका हुआ था। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है। जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है। हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है। पीएम और मेरी पत्नी नहीं है राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई। राहुल गांधी ने कहा कि हम सबने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। माँ, बहन, पत्नी से… पीएम और मेरी पत्नी नहीं है! मेरी बहन ने कल अपने भाषण के दौरान अमित शाह को भी हंसा दिया.. ये मुझे सीखना है। सब जानते हैं कि भारतीय समाज में ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय और महिलाओं के साथ कैसा भेदभाव किया गया? ये बिल जाति जनगणना को किनारे करने के लिए है। ओबीसी और दलित को कोई जगह नहीं देता राहुल गांधी ने कहा कि अपनी घटती ताकत के कारण आप देश के नक्शे को बदलना चाहते हैं। आपने असम, जम्मू कश्मीर में किया और अब देश में करने के लिए आपको संविधान संशोधन चाहिए। ये देश विरोधी है। हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। उद्योग-धंधे, निजी क्षेत्र, न्यायपालिका में दलित कहां हैं? आप ओबीसी और दलित को हिंदू कहते हैं, लेकिन उन्हें देश में कोई जगह नहीं देते। अपनी दादी इंदिरा गांधी का किया जिक्र राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब मैं छोटा था, मुझे अंधेरे से बहुत डर लगता था। हमारे यहां एक बड़ा कुत्ता था, जो मुझ पर और बहन(प्रियंका) पर अटैक किया करता था। हम रात में गार्डेन की ओर जाने से इस वजह से डरा करते थे। एक बार दादी को इसके बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि जब एक बार मेरे पैरेंट्स डिनर पर गए हुए थे तो मेरी दादी उस गार्डन में ले गईं और मुझे वहां बंद कर दिया। मैं डर रहा था और पैर कांप रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा तुम किससे डर रहे हो? मैंने कहा कि दादी मैं सांप, कुत्तों से और बहुत चीजों से डर रहा हूं। उन्होंने मुझसे आकर कहा कि तुम इन सब चीजों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से डर रहे हो। तुम जो सोच रहे हो उस कल्पना से डर रहे हो। तुम्हें अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जो सच्चाई होती है प्राय: अंधकार में होती है। दादी ने कहा कि आपको लड़ना पड़ता है उस अंधकार से, ये वाकई में राजनीतिक लेसन था, जिसका एहसास मुझे आज हो रहा है।