संघ के नेता भैयाजी जोशी के मराठी भाषा वाले बयान पर बवाल, उद्धव ठाकरे ने की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। संघ के नेता भैयाजी जोशी के मराठी भाषा को लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने जोशी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर, भैयाजी जोशी ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान भैयाजी जोशी ने कहा था कि मुंबई की एक भाषा नहीं है। इसमें कई भाषाएं हैं। कुछ क्षेत्रों की अपनी भाषा है। घाटकोपर की भाषा गुजराती है। गिरगांव में आपको हिंदी बोलने वाले कम और मराठी बोलने वाले अधिक मिलेंगे। इसलिए आप मुंबई में रहें तो मराठी सीखनी जरूरी नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं कि मुंबई में रहने के लिए आपको मराठी आनी ही चाहिए।

इस बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासत गर्म हो गई। इस पर भैयाजी जोशी ने कहा कि कल मुंबई के घाटकोपर में उनके वक्तव्य को लेकर गलतफहमी हुई है। यह सवाल ही नहीं उठता कि मराठी महाराष्ट्र की भाषा नहीं है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। हर राज्य की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत विविध भाषा को लेकर चलता है लेकिन जो लोग महाराष्ट्र आते हैं उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह मराठी भाषा को सीखें। मैं स्वयं मराठी भाषी हूं। मराठी मेरी भी भाषा है। मराठी भाषा पर मुझे सम्मान है। मराठी भाषा आन–बान और सम्मान की भाषा है।

सीएम फडणवीस के सदन में देना पड़ा बयान

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में विधानसभा में कहा कि मुंबई और पूरे राज्य की भाषा मराठी है। मराठी राज्य की संस्कृति और पहचान का हिस्सा है और ये सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वो मराठी सीखें। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विधानसभा में शिवसेना यूबीटी और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

उद्धव ठाकरे ने कहा- दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भैयाजी जोशी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि मुंबई में सिर्फ केम छो, केम छो ही सुनने को मिलेगा। यह बयान मुंबई को भाषाई आधार पर बांटने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आदित्य ठाकरे ने भी साधा निशाना

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र की पहली भाषा मराठी है। जैसे तमिलनाडु में तमिल का महत्व है। मराठी हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। घाटकोपर को गुजराती बहुल क्षेत्र बताना अस्वीकार्य है। मुंबई की भाषा मराठी ही है और रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।