👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा याद दिलाते हुए लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि महिला दिवस पर 8 मार्च को महिलाओं के मोबाइल पर उनके खाते में 2500 रुपए जमा होने के मैसेज आएंगे।
आतिशी ने लिखा कि आपको याद दिलाना चाहती हूं कि 31 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं–बहनों से वादा किया था कि बीजेपी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना पास होगी। महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। आतिशी ने लिखा कि पीएम मोदी ने सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नम्बर को जोड़ लें ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके। अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठी हैं कि 8 मार्च से उनके अकाउंट में पहली किश्त आनी शुरू हो जाएगी।



