भोपाल में बोले पूर्व मत्री सज्जन सिंह वर्मा-सुप्रीम कोर्ट से भाजपा बंद करा देगी लाडली बहना योजना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। कांग्रेस पहले ही दिन कांग्रेस विधानसभा घेरने की तैयारी में है। इसके लिए बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लाडली बहना जैसी फ्री–बीज योजनाओं को भाजपा खुद सुप्रीम कोर्ट जाकर बंद करवा देगी।

वर्मा ने कहा कि बिहार के चुनाव सामने हैं। इसलिए ये फ्री–बीज की एक नई पॉलिसी लेकर आ रहे हैं। भाजपा को बिहार का चुनाव जीतना है। वैसे कई राज्यों में वह जीत चुकी है। लाड़ली बहना सहित तमाम ऐसी स्कीम एक्सपोज हो गई हैं। इसलिए फ्री–बीज की एक नई पॉलिसी ला रहे हैं। कल के घेराव के बारे में जानकारी देते हुए वर्मा ने कहा कि किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कल विधानसभा का घेराव किया जाएगा। मोदी जी और मोहन यादव के भाषण देने से किसान का सशक्तिकरण और किसान मजबूत नहीं हो सकता। हमारी बहुत लंबे समय से मांग है कि गेहूं का भाव 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। बीजेपी ने 26 सौ रुपए में गेहूं खरीदी कराने की घोषणा की है।

इन्वेस्टर समिट पर भी साधा निशाना

वर्मा ने कहा कि भोपाल में बड़ी इन्वेस्टर्स मीट हुई। अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा मीट 4 लाख 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए। शिवराज चौहान के कार्यकाल में 7-8 मीट हुई। उनके सारे मीट जोड़ लो तो करीब साढे़ 13 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे। उनमें से 5 फीसदी भी धरातल पर नहीं उतरे। सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए लंबे–चौड़े आंकडे़ प्रस्तुत कर देना प्रदेश के हित में नहीं हैं।

भाजपा के लिए काम कर रहे नेताओं को छांटेंगे

राहुल गांधी ने गुजरात में बयान दिया था कि कांग्रेस में जो लोग भाजपा के लिए काम कर रहे हैं उन्हें बाहर करेंगे। इसके बाद सज्जन वर्मा ने कहा है कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करने वाले करीबन 700 नेताओं की शिकायतें मिली थी। ऐसे नेताओं की पहचान आसान है। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।