राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला: “क्या 2005 से पहले महिलाएं बिना कपड़ों के रहती थीं?”
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सदन में भांग पीकर आते हैं और महिलाओं की बेइज्जती करते हैं।
राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि “2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था क्या?” इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “क्या 2005 से पहले आपके घर की महिलाएं बिना कपड़ा रहती थीं?” उन्होंने इस बयान को महिलाओं का घोर अपमान करार दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार 2005 से पहले के बिहार का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें फाइलें खोलकर देखनी चाहिए कि महिलाओं, पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए तब कितने काम हुए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर नीतीश कुमार को सब कुछ 2005 से ही दिखता है, तो क्या वे उसी साल अचानक ऊपर से टपक गए?”
राबड़ी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सदन के भीतर दो बार उनका अपमान किया है। उन्होंने इसे सिर्फ उनका नहीं, बल्कि समस्त महिलाओं का अपमान बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बिहार की महिलाएं अब जागरूक हैं और ऐसे अपमानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने नीतीश कुमार से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।
राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया,
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट


