नई दिल्ली। भारत के साथ ही कई देशों में भी होली मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड का एक वीडिओ और फोटो वायरल हो रहा है। इसमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन गले में फूलों की माला और कंधे पर गमछा डाले होली खेलते नजर आ रहे हैं। यह फोटो इस्कॉन मंदिर का बताया जा रहा है।
वीडियो में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन देसी अंदाज में लोगों के हुजुम के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो न्यूजीलैंड के ही इस्कॉन मंदिर का है, जहां गुरुवार (13 मार्च) को होली समारोह का आयोजन किया गया था और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन वहां होली खेलने पहुंचे थे। वीडियो में होली के मौके पर इस्कॉन मंदिर में लोगों की भीड़ दिखी। उसी भीड़ पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रंग उड़ाते हुए भी नजर आए। इस दौरान लोगों ने खूब मस्ती की और एक–दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई। इस वीडियो के बैकग्राउंड में शंखध्वनि भी सुनाई दे रही है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस दौरान गले में फूलों की माला पहन रखी थी और कंधे पर पूरे देसी स्टाइल में गमछा डाल रखा था, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ था। उल्लेखनीय है कि अमेरिका, कनाडा, मॉरिशस, फिजी, गुयाना, नेपाल, न्यूजीलैंड समेत दुनिया के जिस भी देश में भारतीय समुदाय के लोग हैं, वहां पूरे धूमधाम से भारत के त्योहार मनाए जा रहे हैं। वहीं, इस्कॉन संस्था से जुड़े लोग भारतीय संस्कृति से भी जुड़ रहे हैं और इस्कॉन दुनियाभर के मंदिरों में होली का आयोजन करती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन


