मंडला एनकाउंटर पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने किया सदन का बहिष्कार, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस ने मंडला एनकाउंटर को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों में इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सदन की कार्रवाही का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि पुलिस ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए आदिवासी की हत्या की है। रिटायर्ड जज से इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायकों के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा– मामले की 11 बिंदुओं पर मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। जवानों ने पहले आत्मसमर्पण के लिए कहा था। आत्म समर्पण करने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। इसके बाद ही जवाबी एक्शन लिया गया। मंत्री के इस जवाब पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, फिर कार्यवाही से वॉक आउट कर दिया।

बिजली के मुद्दे पर मंत्री से भिड़े विधायक

भिंड के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिजली अधिकारी प्रदीप जैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इसके सबूत मैं कई बार मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री को दे चुका हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली मिल रही है। इस पर कुशवाहा ने कहा कि आप अधिकारी का लिखा जवाब पढ़ रहे हैं। प्रदीप जैन को सस्पेंड किया जाना चाहिए। इस पर मंत्री ने कहा– जैन की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराएंगे।

मंत्री राजपूत ने सिंघार को घेरा

विधानसभा के बाहर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए 20 करोड़ का नोटिस दिया है। सिंघार भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं। उनसे पूछना चाहिए कि वे दो करोड़ की डिफेंडर गाड़ी में कैसे घूम रहे हैं। जिस आदमी ने हमारी सुपारी ले ली हो, हमारे नाम का टेंडर ले लिया है। वे अब लोकायुक्त नहीं जाएंगे तो टेंडर वापस ले लिया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है कांग्रेस

राजपूत पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। ये प्रदेश की जनता का पैसा है। कोई मंत्री अगर इस प्रकार से प्रॉपर्टी बनाएगा, घोटाले करेगा तो क्या हम चुप बैठेंगे। मानहानि के नोटिस पर सिंघार ने कहा कि वे उसका जवाब दे देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में AI ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की साइबर ठगी, 50 डॉलर लौटाकर बनाया भरोसा

इंदौर में AI ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की साइबर ठगी की घटना सामने आई है। 50 डॉलर लौटाकर विश्वास जीतकर बड़ी रकम की गई ठगी।

दमोह-कटनी 105 किमी फोरलेन हाईवे से खत्म होगी जाम की समस्या

दमोह-कटनी फोरलेन हाईवे परियोजना से जाम की समस्या खत्म होगी। इससे यात्रा समय में डेढ़ घंटे की कमी आएगी।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।

नलकूप भी सूखे, इंदौर में बोवनी संकट गहराया

इंदौर जिले में नलकूप सूखने से बोवनी संकट गहराया है। कम बारिश और जल संकट से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन जजों के प्रमोशन को दी मंजूरी, जल्द होंगे नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन जजों के प्रमोशन को मंजूरी दी है। जल्द ही उनकी नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या बढ़ेगी।

AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा

AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम सामने आए हैं। CJP के आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा। जानिए चंदे की पूरी तस्वीर।

अमित शाह ने लॉन्च किया नया प्रत्यर्पण पोर्टल, 36 देशों से लाए 288 भगोड़े

अमित शाह ने नया प्रत्यर्पण पोर्टल लॉन्च किया। 36 देशों से 288 भगोड़े अपराधी भारत लौटे।

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में शव मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का किया दौरा, 727 वोटरों के नाम हटाए जाने पर जताया विरोध

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का दौरा कर 727 वोटरों के हटाए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने इसे वोट चोरी का तरीका बताया।