0:00
0:00 left
नागपुर हिंसा पर आरएसएस की प्रतिक्रिया: किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं
नागपुर में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए उचित नहीं है।
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया
शंभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों की मांग के बीच, आरएसएस के प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह आज के समय में “प्रासंगिक नहीं” हैं और किसी भी प्रकार की हिंसा को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। आंबेकर ने कहा, औरंगजेब आज प्रासंगिक नहीं हैं। किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए।”
पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा
उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह के विवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।आंबेकर ने यह भी कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा देना अनुचित है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल
- नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप: गोधनी वॉटर प्लांट में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
- राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’



