👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। बिहार के पूर्णिया के तनिष्क के शो रूम में लूटपाट मचाने वाले आरोपियों और पुलिस के बीच अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। इसमें से एक भागने में कामयाब हो रहा, वहीं दूसरे आरोपी चुनमुन झा को तीन गोली लगी है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ को सूचना मिली कि पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा हुआ है। इस पर एसटीएफ की टीम, स्थानीय पुलिस के साथ उसे पकड़ने थलहा नहर के पास पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में चुनमुन झा को सीने और पैरों में गोली लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहीं एक और अपराधी को पर में गोली लगी है जो भागने में सफल रहा है। जबकि नरपतगंज थानेदार भी घायल हुए हैं। फिलहाल घायल चुनमुन झा को लेकर पुलिस अररिया सदर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को झा की लंबे समय से थी तलाश
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा पूर्णिया व आरा के तनिष्क लूट कांड सहित पलासी में पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल के उपर फायरिंग केस में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का पीछा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें चुनमुन झा को गोली लगी। उसके साथ एक अपराधी और था जो मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया।



