महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद बवाल, शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में स्टैंड–अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद बवाल मच गया है। यूट्यूब पर वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि वीडियो यहीं शूट हुआ था।

बताया जाता है कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा ने अपने शो में गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब पहुंचे और यहां तोड़फोड़ की। कथित तौर पर कुणाल कामरा ने इसी क्लब में एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कामरा ने हाल ही में खार पश्चिम स्थित यूनी कॉन्टिनेंटल क्लब में आयोजित एक लाइव शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तार करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

इस बीच शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ कल हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

एक्स पर साझा किा था वीडियो

कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान फिल्म ‘दिल तो पागल है‘ के एक मोडिफाइड गाना के सहारे डिप्टी सीएम शिंदे का मजाक उड़ाया। कामरा ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप भी साझा की। दरअसल, कामरा का इशारा 2022 में एकनाथ शिंदे द्वारा की गई बगावत पर था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

Asian Para Games 2026: मोना ने गोल्ड, अवनि को मिला सिल्वर, भारत के निशानेबाजों ने दो मेडल जीते

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर जीता।

4 दिन में 400 करोड़ पार की ‘जेलर 2’, ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड टूटा

जेलर 2 ने 4 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा।

महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा, कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया

महाअष्टमी पर उज्जैन नगर पूजा में कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया। यह 2100 वर्ष पुरानी परंपरा उज्जैन की समृद्धि के लिए आयोजित होती है।

इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से मां अहिल्या की गाथा गढ़ी जाएगी

इंदौर में मां अहिल्या की गाथा गढ़ने के लिए 150 करोड़ की लागत से स्मारक निर्माण शुरू। 2028 सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा होगा।

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथी भी आए

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा। बांधवगढ़ से 30 और हाथी शहडोल सीमा में दाखिल हुए। वन विभाग की सतर्कता जारी।

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। हादसा पालदा क्षेत्र में हुआ।

दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत 15 जिलों में मौसम खराब

दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 15 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।