महाराष्ट्र में कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई, डिप्टी सीएम शिंदे पर टिप्पणी की होगी जांच

Date:

मुंबई। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने रविवार को बताया कि कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इस पर तय प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है, जो इस प्रस्ताव की जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद इसे सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुणाल कामरा का एक वीडियो मार्च 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भाजपा के एमएलसी ने तब पेश किया था। इस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी। कुणाल कामरा ने मुंबई के खार इलाके स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने शो के दौरान एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था। उन्होंने 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत और शिवसेना टूटने की घटना पर एक लोकप्रिय हिंदी गीत में बदलाव कर व्यंग्य भी किया था। कुणाल कामरा के इस शो के बाद विवाद बढ़ गया था और शिवसेना नेता राहुल कनल समेत 11 लोगों ने कथित रूप से उस होटल परिसर में तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम हुआ था। इस घटना के बाद राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।