ओंकारेश्वर में बनेगी नई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, मोहन कैबिनेट ने लगाई मुहर, बैठक में कई अहम फैसले हुए

Date:

भोपाल। सोमवार को भोपाल में आयोजित मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए। सरकार ने ओंकारेश्वर में 614 वर्ग किमी क्षेत्र में नई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी दी है। यह प्रदेश की 26वीं सेंचुरी होगी। इस वन क्षेत्र में कोई वन ग्राम नहीं है, जिससे इसे विकसित करने में कोई समस्या नहीं आएगी। देश में सबसे अधिक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम। यह सेंचुरी प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को बढ़ावा देगी।

सरकार ने इस वर्ष से पूरे प्रदेश में गुड़ी पड़वा को नववर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सभी जिलों में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया जाएगा। मंत्रियों को भी जिलों में जाकर इस पर्व को मनाने को कहा गया है। इंदौर और उज्जैन में पहले से ही गुड़ी पड़वा को नववर्ष के रूप में मनाया जाता रहा है।

उज्जैन बनेगा काल गणन का वैश्विक केंद्र

बैठक के बाद बताया गया कि उज्जैन में विक्रमोत्सव जारी है और 12, 13 और 14 अप्रैल तक दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य का आयोजन होगा। सरकार उज्जैन को पुनः काल गणना का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय गणना प्रणाली की विशेषता को पुनः वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। उज्जैन को समय गणना का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मंत्रियों को जलापूर्ति की निगरानी के निर्देश

सीएम यादव ने गर्मी की शुरुआत को देखते हुए जल संरक्षण और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जल संकट से निपटने के लिए मंत्रियों को जल आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए है। उन्होंने पशुपक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में कलेक्टरों को जल्द सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए गए है।

चार बड़े सोलर प्लांट लगाने की तैयारी

सरकार नगर निगमों और नगर पालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चार बड़े सोलर प्लांट लगाने जा रही है। मंत्री ने बताया कि नगर निगमों का सबसे बड़ा खर्च वेतन और बिजली का बिल है। सोलर प्लांट से जल योजनाओं की बिजली लागत घटेगी और सरप्लस बिजली विक्रय हो सकेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समूह जल योजनाओं के लिए भी सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इसको लेकर विभाग ने कैबिनेट से अनुमति मांगी थी, जिसे कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी।

खजुराहो में वेलनेस सेंटर के लिए जमीन

खजुराहो युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, वहां होटल इंडस्ट्री निवेश को लेकर रूचि दिखा रही है। पिछले तीन से चार साल में पर्यटनों की संख्या दोगुनी हुई है। राजगढ़ी कोठी को ओबेरॉय ग्रुप में हैरिटेज होटल बनाया है। अब उससे लगी 19 एकड़ भमि ओबेरॉय ग्रुप ने वेलनेस सेंटर बनाने के मांगी थी, जिसे कैबिनेट ने शासकीय दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related