यूपी के सीएम योगी बोले-मुसलमान भी पहनते हैं रंग-बिरंगे कपड़े, फिर होली के रंगों से परहेज क्यों

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। बुधवार को इस इंटरव्यू में उन्होंने होली के दौरान मस्जिदों को ढके जाने और मुस्लिमों के रंग से परहेज की घटनाओं को जरूरत से ज्यादा तूल देने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि मुस्लिम सबसे ज्यादा रंग बिरंगे कपड़े पहनते हैं, ऐसे में होली के रंगों से परहेज उनका दोहरा आचरण है।

होली के दौरान मस्जिद पर रंग डालने की घटना पर योगी ने कहा कि अगर आप रंगों से खेल रहे हैं, तो यह संभव है कि यह किसी पर भी डाला जा सकता है, लेकिन इससे किसी की पहचान खराब नहीं होती है। मुहर्रम के दौरान जुलूस निकलते हैं। क्या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू घर या हिंदू मंदिर के पास नहीं पड़ती है? क्या इससे घर अपवित्र हो जाता है? किसी को भी रंग न डालने के सख्त निर्देश हैं जो इससे सहमत नहीं है… क्या वे रंगीन कपड़े नहीं पहनते हैं?… आप रंगीन कपड़े पहनते हैं, लेकिन अगर आप पर रंग डाला जाता है, तो आप समस्या पैदा करते हैं, दोहरे मापदंड क्यों?… एक दूसरे से गले मिलें। कई मुसलमानों ने हमारे साथ होली खेली है…।

👉 यह भी पढ़ें:

मुसलमान नहीं, वोट बैंक की राजनीति खतरे में

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुसलमान खतरे में हैं वाले बयान पर योगी ने कहा-मुसलमान खतरे में नहीं हैं। इनकी वोट बैंक की राजनीति खतरे में है। जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को समझ लेंगे, इन सभी को बोरिया–बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा। भारतीय मुसलमानों को याद रखना होगा कि वे तभी सुरक्षित हैं, जब हिंदू और हिंदू परंपरा सुरक्षित है, 1947 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे। हम उस सच्चाई को कैसे भूल सकते हैं? क्या पाकिस्तान में हमारी हिंगलाज माता का मंदिर नहीं है? क्या बांग्लादेश में माता ढाकेश्वरी का मंदिर नहीं है?

क्या मुस्लिम परिवारों के बीच हिंदू सुरक्षित है

एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा कि 100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित है। उन्हें अपने सभी धार्मिक कर्म करने की स्वतंत्रता होगी, लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं। बांग्लादेश इसका उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्तान इसका उदाहरण था, अफगानिस्तान में क्या हुआ? अगर धुआं है या कोई मारा जा रहा है, तो हमें सावधान हो जाना चाहिए। इसी बात का ध्यान रखने की जरूरत है।

महाकुंभ में मुसलमानों को लेकर यह कहा

महाकुंभ में मुसलमानों के भाग लेने पर योगी ने कहा कि कुंभ उन सभी के लिए है जो खुद को भारतीय मानते हैं। मैंने कहा कि जो भारतीय बनकर आएगा उसका स्वागत है। अगर कोई नकारात्मक मानसिकता के साथ आएगा, तो यह स्वीकार्य नहीं है। बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर योगी ने कहा हम लोग प्रशासन के साथ समय–समय पर बैठते हैं और उसके लिए एक एसओपी तय की गई है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर धार्मिक स्थलों के माइक की उसके परिसर से बाहर आने वाली आवाज को या तो कंट्रोल किया है या फिर उसे उतारा है। अगर हम उत्तर प्रदेश में यह कर सकते हैं, तो बंगाल में क्यों नहीं हो सकता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।

निर्माण स्थल पर धमाके से उड़े हाथ-पैर, सड़क काम में 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतागिरि मंडल में सड़क निर्माण हादसा हुआ। धमाके से पांच लोगों की मौत, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है।

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें, 4 दोस्तों की जान गई, ग्रामीण बोले जहरीली शराब

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें हुईं, जिनमें 4 दोस्तों की जान गई। ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब पर है। प्रशासन ने इसे भ्रामक बताया।

एमपी में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी, उमंग सिंघार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रेट ऑफ शेड्यूल में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।