गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी स्थित इस फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि छह से अधिक घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी।
पुलिस अभी घटनास्थल पर जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बॉयलर कैसे फटा है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब सवा चार बजे यह हादसा हुआ। जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ, वहां पर लोहे का रोल बनाकर उस पर प्लास्टिक चढ़ाने का काम किया जाता है। मृतकों की पहचान मोदीनगर निवासी योगेंद्र, भोजपुर निवासी अनुज और जेवर के रहने वाले अवधेश के रूप में हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत



