जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर, तीन जवान शहीद, तीन आतंकवादी भी मारे गए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर के कठुआ जिले के जंगली इलाके में मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस एनकाउंटर के दौरान डीएसपी समेत सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि जम्मू–कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ चलाए जा रहे खोजी अभियान के दौरान अचानक गोलीबारी होने लगी।आतंकवादी जंगल में छिपे हुए थे और उन्होंने घात लगाकर अपनी ओर आते सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में करीब आधा दर्जन आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका है। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश–ए–मोहम्मद (जेईएम) संगठन के सदस्य हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

कठुआ में इस बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे जम्मू–कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात गुरुवार रात को ही दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि कर चुके थे, इसके बाद एक और आतंकी के मारे जाने की खबर आई। नलिन प्रभात ने विश्वास जताया कि जल्द ही अन्य छिपे हुए आतंकवादियों को भी मार गिराया जाएगा। आतंकियों के खिलाफ यह तलाशी अभियान 5 दिन से चल रहा था। रविवार को सान्याल के जंगलों में कम से कम पांच आतंकवादी फंस गए थे। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद वे भागने में सफल रहे और 20 किलोमीटर दूर जुथाना पहुंच गए। गुरुवार सुबह पुलिस ने उन्हें फिर से जुथाना के जंगलों में घेर लिया। इस अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद ली गई और सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों से पूछताछ भी की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत बनेगा सबमरीन निर्माण का ग्लोबल हब, 80 हजार करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट

पनडुब्बी निर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की तैयारी में भारत। 80 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट-75 (इंडिया) के तहत 6 नई पनडुब्बियां देश में बनेंगी।

वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित बोले- 26/11 के बाद अब आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की नीति पर वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने 26/11 की बरसी पर मुंबई में बड़ा बयान दिया।

टेलीकॉम संस्था के मामले में कलेक्टर ने फेल किए भूमाफियाओं के मंसूबे, कॉलोनी को नहीं मिली पूर्णता की अनुमति

इंदौर के कलेक्टर ने भूमाफियाओं के मंसूबों को नाकाम करते हुए कॉलोनी को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने से रोक लगा दी है। भूमि सीलिंग अधिनियम के तहत अनुमति लेना अनिवार्य है।

भोपाल में 146 करोड़ की लागत से वंदे भारत ट्रेनों का आधुनिक मेंटेनेंस डिपो बनेगा

भोपाल में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो के पहले चरण का निर्माण 146 करोड़ रुपये से शुरू। सितंबर 2027 तक छह अनुरक्षण लाइनें तैयार होंगी।

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, 100 बार संशोधन का आरोप

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर भारतीय संविधान में 100 से अधिक संशोधन करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में कई मुद्दे उठे।

इंदौर-1 विधानसभा में वोटर लिस्ट में संदिग्ध नाम, कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र में जांच तेज

इंदौर-1 विधानसभा में मतदाता सूची में संदिग्ध नामों की जांच तेज हुई। निर्वाचन कार्यालय ने 23 नाम हटाने के आवेदन और नए फॉर्म-6 की पड़ताल शुरू की।

सिवनी में खवासा-टुरिया मार्ग पर सड़क पार करता बाघ, चालक रुके वाहन

सिवनी के खवासा-टुरिया मार्ग पर बाघ के सड़क पार करने से वाहन रुके। हिंदी फोकस कीफ्रेज: खवासा-टुरिया मार्ग पर बाघ। वीडियो वायरल।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इंदौर को बताया स्वच्छता का ट्रेंडसेटर

स्वच्छता का ट्रेंडसेटर इंदौर को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने देश के लिए मिसाल बताया। इंदौर लगातार 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

इंदौर में बढ़ी ठंड के असर से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान बताया।

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।