👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका
0:00 left
नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने सपा सांसद की टिप्पणी पर विरोध किया। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा। भाजपा का आरोप है कि खड़गे मामले को जाति से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने मांग की है,जब तक रामजी सुमन और विपक्ष के नेता खड़गे मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कह दिया था। इसके बाद से इस मुद्दे पर बवाल मचा हुआ है। उनकी बाबर और राणा सांगा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था कि वे भाजपा के तमाम नेताओं के निशाने पर आ गए थे। भाजपा ने रामजी लाल सुमन से मांगी की मांग की है।
भाजपा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राजपूत राजा राणा सांगा पर दिए गए बयान का मुद्दा उठाया। इससे बाद ही राज्यसभा में हंगामा शुरू हुआ। भाजपा सांसद ने कहा क जब तक कांग्रेस और रामजी सुमन माफी नहीं मांग लेते, हम इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे।
जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय नायक बताया
मामले में सभापति जगदीप धनखड़ को भी दखल देना पड़ा। उन्होंने राजपूत राजा को राष्ट्रीय नायक बताया। उन्होंने उनकी बहादुरी का जिक्र किया और उनके खिलाफ टिप्पणी को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए और गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह और उनकी पार्टी उन सभी देशभक्तों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी और अपनी जान कुर्बान की, लेकिन किसी को भी कानून और व्यवस्था को अपने हाथ में लेने और एक सांसद के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सुमन के घर और संपत्ति पर उनके विवादास्पद बयान के बाद हुए हमलों का जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की दलित विरोधी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा सांसदों ने की माफी की मांग
भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि सुमन ने दोहराया है कि वह अपने शब्दों को वापस नहीं लेंगे और जीवन भर उन पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह अपमान है और कोई भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सुमन का बयान अपमानजनक और अत्यधिक निंदनीय है। रिजिजू ने कहा कि वह खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हैं कि सुमन के घर पर इसलिए हमला किया गया, क्योंकि वह दलित थे। उन्होंने कहा कि यह जाति या धार्मिक मुद्दा नहीं है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खरगे मामले को जाति की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यह निंदनीय है।



