ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-दंगे भड़काने की हो रही कोशिश, इस जाल में न फंसे

Date:

कोलकाता। ईद के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा क दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस जाल में फंसें। राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और किसी को भी तनाव पैदा नहीं करने देगी।

ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में आएं, जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और किसी को भी तनाव पैदा नहीं करने देगी।

ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा को अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे? उन्होंने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का विरोध करते हुए इसे जुमला राजनीति बताया, जिसका मकसद लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है। इसके साथ ही उन्होंने वामपंथियों पर भी हमला बोलते हुए कहा लाल और भगवा अब एक हो गए हैं, लेकिन मैं आपको कोई नुकसान नहीं होने दूंगी।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनावों में हमने मिलकर भाजपा को रोका। उन्होंने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा भाजपा कहती है हिंदू खतरे में है उनके सहयोगी कहते हैं मुसलमान खतरे में हैं, लेकिन सच तो ये है कि उनकी राजनीति की वजह से पूरा देश खतरे में है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चांद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा हमें एकता बनाए रखनी चाहिए और मिलकर रहना चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।