कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, ईवीएम को फ्रॉड करार दिया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अहमदाबाद। कांग्रेस का अधिवेशन अहमदाबाद में चल रहा है। इसके दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ, ईवीएम और संसद में राहुल गांधी के नहीं बोलने का मुद्दा उठाया। खड़गे ने ईवीएम को फ्रॉड करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के विकसित देश ईवीएम को छोड़कर बैलेट पेपर की ओर चले गए। कहीं भी दुनिया में ईवीएम नहीं है, सिर्फ भारत में है। यह सब फ्रॉड है।

खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे तरीके ईजाद कर लिए हैं, जिससे सिर्फ उन्हें ही फायदा मिल रहा है, लेकिन आने वाले समय में देश के नौजवान उठ खड़े होंगे और कहेंगे कि हमें ईवीएम नहीं चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने सवालिया अंदाज में पूछा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ? राहुल गांधी ने संसद और प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल उठाया, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

संविधान पर चोट कर रहा है सत्ताधारी दल

बीजेपी पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 साल से सत्ताधारी दल संविधान पर चोट कर रहा है। हमारे संवैधानिक मूल्यों, संवैधानिक प्रावधानों, संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला हो रहा है और इसको रोकना जरूरी है। हाल में हुए संसद के बजट सत्र में सरकार ने मनमाने तरीके से सदन चलाया। सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को बोलने नहीं दिया गया। लोकतंत्र में यह लज्जा की बात है। ये दिखाता है कि मौजूदा सरकार किस मानसिकता के साथ चल रही है, इसलिए हमें आवाज उठाना जरूरी है, क्योंकि आज जो हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

धीरे-धीरे खत्म हो रहा है लोकतंत्र

खड़गे ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र धीरे–धीरे खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के मुद्दे को संसद में उठाने की अनुमति नहीं दी गई। संसाधनों को कुछ पूंजीपतियों को सौंपकर एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि निजीकरण के जरिए एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म किया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में AI ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की साइबर ठगी, 50 डॉलर लौटाकर बनाया भरोसा

इंदौर में AI ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की साइबर ठगी की घटना सामने आई है। 50 डॉलर लौटाकर विश्वास जीतकर बड़ी रकम की गई ठगी।

दमोह-कटनी 105 किमी फोरलेन हाईवे से खत्म होगी जाम की समस्या

दमोह-कटनी फोरलेन हाईवे परियोजना से जाम की समस्या खत्म होगी। इससे यात्रा समय में डेढ़ घंटे की कमी आएगी।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।

नलकूप भी सूखे, इंदौर में बोवनी संकट गहराया

इंदौर जिले में नलकूप सूखने से बोवनी संकट गहराया है। कम बारिश और जल संकट से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन जजों के प्रमोशन को दी मंजूरी, जल्द होंगे नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन जजों के प्रमोशन को मंजूरी दी है। जल्द ही उनकी नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या बढ़ेगी।

AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा

AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम सामने आए हैं। CJP के आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा। जानिए चंदे की पूरी तस्वीर।

अमित शाह ने लॉन्च किया नया प्रत्यर्पण पोर्टल, 36 देशों से लाए 288 भगोड़े

अमित शाह ने नया प्रत्यर्पण पोर्टल लॉन्च किया। 36 देशों से 288 भगोड़े अपराधी भारत लौटे।

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर का ऑफिस में शव मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का किया दौरा, 727 वोटरों के नाम हटाए जाने पर जताया विरोध

राहुल गांधी ने बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का दौरा कर 727 वोटरों के हटाए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने इसे वोट चोरी का तरीका बताया।