शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का दावा-बिहार और बंगाल चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को दे दी जाएगी फांसी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने तहव्वुर राणा के लेकर एक विवादित बयान दिया है। राउत ने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का क्रेडिट भाजपा लेना चाह रही है। वह इसका इस्तेमाल चुनावों में करेगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार और बंगाल के चुनाव के से पहले तहव्वुर राणा को फांसी पर लटका दिया जाएगा।

राउत ने कहा कि 26/11 का जब हमला हुआ था उसी समय यह साफ हो गया था इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। मुंबई हमले के समय पुलिस और कमांडोज ने आतंकियों को मारा। कसाब को लंबी कानूनी कार्रवाई के बाद फांसी पर लटकाया गया। अब तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है इसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन भाजपा इसका क्रेडिट ले रही है। क्या उसे क्रेडिट लेने और एक फेस्टिवल के लिए लाया गया है? संजय राउत ने कहा कि 2011 और 2012 में भी जांच हुई थी। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अमेरिका से बात की थी। यह निरंतर चलनेवाली प्रक्रिया है। आप क्रेडिट लेने के लिए उसे लाए हैं तो बता दें। पुलवामा का भी क्रेडिट ले रहे हैं।

राउत ने कहा-कुलभूषण जाधव को भी लाया जाए

संजय राउत ने यह भी मांग की कि कुलभूषण जाधव को वापस लाया जाए। जाधव को 2016 में गिरफ्तार कर लिया गया था और कथित जासूसी के लिए पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को मनगढ़ंत बताकर खारिज किया था। नयी दिल्ली के अनुसार, जाधव को ईरान में अगवा किया गया था, जहां उनके वैध व्यापारिक हित थे और उन्हें पाकिस्तान लाया गया। जाधव को बचाने के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया, जिसने पाकिस्तान को उनकी फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई थी प्रक्रिया

संजय राउत ने कहा कि राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान फांसी दी जाएगी। राउत ने कहा कि राणा को भारत लाने के लिए 16 साल से लड़ाई चल रही थी और यह कांग्रेस के शासन के दौरान शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि इसलिए राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए। राणा भारत प्रत्यर्पित होने वाला पहला आरोपी नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। उन्होंने यह भी मांग की कि आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।