👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?
- तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए
- क्या तमिलनाडु में भाजपा से अलग हो रहे अन्नामलाई, मीडिया को ऐसा दिया जवाब कि और बढ़ गया सस्पेंस
0:00 left
चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब तमिलनाडु को साधने जुट गए हैं। चेन्नई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने आज शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान किया। चेन्नई में एआईएडीएमके नेता ई. के. पलानीस्वामी के साथ उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव एआईएडीएके, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर एनडीए के रूप में एक साथ लड़ेंगे।
अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। शाह ने कहा कि हम जनता के असली मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और मैं मानता हूं कि तमिलनाडु की जनता असली मुद्दों को जानती है और डीएमके से जवाब भी चाहती है। शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने का विश्वास भी जताया और कहा कि एनडीए फिर से भारी बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में सरकार बनाएगा। शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आगामी चुनावों में एनडीए फिर से भारी बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।
2023 में टूटा था गठबंधन
2016 में जे. जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। 2021 के राज्य चुनावों के दौरान, अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन जारी था। 2023 में यह गठबंधन टूट गया था।



