👉 यह भी पढ़ें:
- ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में लगाई याचिका
- पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, भवानीपुर से ही रहेंगे विधायक
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में कई बड़े फैसले, आयुष्मान भारत योजना लागू, आज से बीएनएस के तहत दर्ज होंगे केस
- ममता बनर्जी को लगातार दो बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के हाथ बंगाल की कमान, अमित शाह की मौजूदगी में चुने गए नेता
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या से बंगाल में सियासी तूफान, बोले शुभेंदु—योजना के तहत की गई हत्या गुंडाराज खत्म करेंगे
0:00 left
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर जमकर हिंसा हुई है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया है कि मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान से 400 से अधिक हिंदुओं को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। इस घटना में 3 लोगों की मौत का दावा भी किया गया है।
सुवेन्दु अधिकारी ने टीएमसी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक रूप से प्रेरित कट्टरपंथियों के डर से धुलियान, मुर्शिदाबाद के 400 से अधिक हिंदुओं को नदी पार भागने और पार लालपुर हाई स्कूल, देवनापुर–सोवापुर जीपी, बैष्णबनगर, मालदा में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ लोगों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। अधिकारी ने जिन लोगों के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, उनमें से एक शख्स ने दावा किया कि उसका घर जला दिया गया था और पुलिस अधिकारियों ने मदद के लिए कुछ नहीं किया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं जिले में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे इन विस्थापित हिंदुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें और इस जिहादी आतंक से उनके जीवन की रक्षा करें। बंगाल जल रहा है। सामाजिक ताना–बाना टूट चुका है। बस, बहुत हो गया।



