👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
0:00 left
अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के शिखर आज कलश से सज गया है। मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर विधि–विधान के साथ कलश पूजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। गर्भगृह का शिखर पूर्ण होने के बाद अगले चरण में शिखर पर ध्वज स्थापना की जाएगी।
श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार गर्भगृह का शिखर पूर्ण होने के बाद अगले चरण में शिखर पर ध्वज स्थापना की जाएगी। विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम दिन–रात निर्माण कार्य में जुटी है ताकि मंदिर का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो। माना जा रहा है कि अक्टूबर 2025 तक मंदिर का निर्माण कार्य समाप्त हो जाएगा। मंदिर की वास्तुकला नागर शैली में तैयार की जा रही है, जो भारतीय मंदिर निर्माण कला का उत्कृष्ट नमूना है। गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति की प्राण–प्रतिष्ठा पहले ही हो चुकी है और अब शिखर निर्माण के साथ मंदिर और भव्य रूप ले रहा है। मंदिर में लगने वाले पत्थर राजस्थान और गुजरात से लाए गए हैं, जिन्हें कुशल कारीगरों ने तराशा है।
16 अन्य मंदिरों पर भी होगी स्थापना
राम मंदिर समेत जन्मभूमि परिसर में बन रहे अन्य 16 मंदिरों के शिखर पर भी अब कलश स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जैसे–जैसे मंदिर के शिखर तैयार होते जाएंगे, उन पर कलश भी स्थापित होता जाएगा। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को बताया कि राम मंदिर के संपूर्ण परिसर में भवन निर्माण समिति की ओर से किए जा रहे काम छह महीने में समापन की तरफ बढ़ रहे हैं। तीन आवश्यक कार्य ऐसे हैं, जिनको शुरू किया जाना अति आवश्यक है। इसके अलावा किसी भी तरीके के नए निर्माण का काम नहीं किया जाएगा। प्रमुख रूप से तत्काल सुरक्षा की दृष्टि से दीवार का निर्माण होना है, जो लगभग चार किलोमीटर लंबी है और इसे 18 महीने में तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण इंजीनियर इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जाएगा।
10 एकड़ जमीन पर शू रैक और 62 काउंटर
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष अनुसार यात्री सुविधा केंद्र की क्षमता बढ़ाई जा रही है। मंदिर परिसर में 10 एकड़ भूमि पर शू रैक और 62 काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसमें यात्री अपनी सुविधा से सामान रख सकेंगे। राम मंदिर परिसर में 10 एकड़ पर साधना स्थल बनाया जा रहा है। इसका धार्मिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जाएगा। इस पार्क में रामभक्त अपने आराध्य का



