अमेरिका में पंजाब में आतंकी हमलों की साज़िश के आरोपी भारतीय नागरिक की गिरफ़्तारी

Date:

अमेरिका में पंजाब में आतंकी हमलों की साज़िश के आरोपी भारतीय नागरिक की गिरफ़्तारी

पंजाब में चरमपंथी हमलों की साज़िश रचने के आरोप में एक भारतीय नागरिक, हरप्रीत सिंह, को अमेरिका में गिरफ़्तार किया गया है।

फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफ़बीआई) ने बताया कि हरप्रीत सिंह को सैक्रामेंटो में एफ़बीआई और एनफ़ोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस (ईआरओ) की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।

एफ़बीआई का दावा है कि हरप्रीत सिंह के संबंध दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से हैं और वह अमेरिका में ग़ैरकानूनी तरीके से प्रवेश कर चुके थे। बताया गया कि गिरफ़्तारी से बचने के लिए वे बर्नर फ़ोन्स का इस्तेमाल कर रहे थे।

हरप्रीत सिंह इस समय हिरासत में हैं और उन्होंने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एफ़बीआई ने एक पोस्ट में हरप्रीत सिंह को “कथित आतंकी” बताया है, जो भारत के पंजाब में आतंकी हमलों के लिए ज़िम्मेदार हैं।

हरप्रीत सिंह को “हैप्पी पासिया” के नाम से भी जाना जाता है। वह 2024 में चंडीगढ़ में हुए एक ग्रेनेड हमले के मामले में भारत में वांछित हैं।

इस वर्ष जनवरी में भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरप्रीत सिंह की जानकारी देने वाले को ₹5 लाख के इनाम की घोषणा की थी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...