लखनऊ में बड़ा हादसा, पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 16 घायल

0
0
लखनऊ में बड़ा हादसा, पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 16 घायल
लखनऊ में बड़ा हादसा, पंजाब से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 16 घायल

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गोसाईगंज के खेमा खेड़ा गांव के एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरंभगा जा रही थी।

बताया जा रहा था कि ड्राइवर को झपकी आ जाने से डबल डेकर बस सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलट गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। क्रेन से बस को उठा गया और एंबुलेंस बुलाई गई। आस पास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए। मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में एक महिला एक पुरुष तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पीजीआइ और केजीएमयू भेजा गया है। हादसे में मृतकों के साथ ही घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here