👉 यह भी पढ़ें:
- Article 370 के 7 साल: महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जम्मू-कश्मीर के लोग मुर्दा नहीं, जिंदा कौम हैं’; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- Jammu Kashmir Martyrs Day 2026: इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा दावा, ‘हमें घर में नजरबंद किया गया’, महबूबा मुफ्ती को लेकर भी चर्चा
- खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल: श्रीनगर में झड़पें, महबूबा मुफ्ती ने महिलाओं की रिहाई की उठाई मांग
- इजराइल दौरे पर विवाद: महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर तीखा हमला, नेतन्याहू से मुलाकात को बताया गलत
- जम्मू-कश्मीर में छात्र आरक्षण आंदोलन से पहले बड़ा एक्शन, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेता हाउस अरेस्ट
- लाल क़िले विस्फोट पर महबूबा मुफ़्ती का हमला: “कश्मीर का ग़ुस्सा दिल्ली में गूंजा”
0:00 left
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम हमले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बकरवाल के लोगों को आर्मी वाले जाने नहीं दे रहे हैं, जिनके पास अपने खाना खाने के लिए नहीं हैं, वे आतंकवादियों को कहां से खाने खिलाएंगे। किसी को आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर कहकर आप मारेंगे क्या? ये सब कश्मीरी हैं, आतंकवादी नहीं है?
महबूबा ने कहा कि यहां के लोगों ने जान बचाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि कश्मीर किसी को आने नहीं दिया जा रहा है। पहलगाम में सबकुछ बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि जिनके पास अपने खाना खाने के लिए नहीं हैं, वे आतंकवादियों को कहां से खाने खिलाएंगे। किसी को आतंकियों का ओवर ग्राउंड वर्कर कहकर आप मारेंगे क्या। इससे पहले महबूबा ने कहा था कि कुलगाम में नदी से एक और शव बरामद हुआ है, जिससे गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इम्तियाज अहमद माग्रे को दो दिन पहले सेना ने उठाया था और अब रहस्यमय तरीके से उसका शव नदी में मिला है। महबूबा ने कहा था कि अगर हिंसा का एक भी कृत्य पूरी व्यवस्था को हिला सकता है, मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां, घरों को ध्वस्त करना और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना, तो अपराधी पहले ही अपना उद्देश्य हासिल कर चुके हैं। बांदीपुरा मुठभेड़ या कुलगाम की घटना में दुर्व्यवहार के आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं और इनकी पूरी निष्पक्ष जांच की जरूरत है।



