जम्मू से जैसलमेर तक हमले की कोशिश, भारत ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के कई ड्रोन, मिसाइल सहित फाइटर जेट किए ढेर

Date:

नई दिल्ली। गुरुवार को पाकिस्तान रात भर युद्ध का माहौल बनाता रहा। उसने जम्मूकश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने नाकाम कर दिया। इससे एक रात पहले भी पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी हमले में लाहौर सहित पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए।

भारतीय सेना पाकिस्तान के सबसे हाईटेक फाइटर जेट F-16 को मार गिराया है। भारत ने F-16 को उस समय मार गिराया, जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट भारत के रडार पर गया और भारती सेना ने हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली (SAM) ने इस विमान को मार गिराया। पाकिस्तान का F-16 विमान पंजाब प्रांत के सरगोधा एयर बेस से उड़ा था। यह पाकिस्तान वायु सेना का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। सरगोधा, पाकिस्तान का एक फ्रंटलाइन एयर बेस है। यह पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित एयर बेस भी माना जाता है।

भारत ने हेरोप ड्रोन से पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इस हमले का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। भारत ने हेरोप ड्रोन को इजरायल से खरीदा है, जबकि पाकिस्तान ने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को चीन से खरीदा है। ऐसे में पाकिस्तान की सरजमीं अब विदेशी हथियारों की टेस्टिंग फैसिलिटी बन गई है। हालांकि, हेरोप की तुलना में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम काफी कीमती है। ऐसे में पाकिस्तान को हुए इस नुकसान को बहुत बड़ा माना जा रहा है।

सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

पाकिस्तान की हिमाकत के बीच हमारी सेना ने LOC पर कई पाकिस्तानी बंकरों को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारत ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 ड्रोन को धाराशाही कर दिया है। जम्मूकश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। भारतपाकिस्तान के जारी तनाव के बीच ये एक बड़ी कामयाबी है। जम्मूकश्मीर, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान सामने आया है। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी को पिछड़ा बना दिया। माफिया के ऊपर फिल्में बनती थीं। जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई, उन्हें यूपी की प्रगति पसंद नहीं आ रही।